राजगढ़ शहर के बीचोंबीच पुराना महल क्षेत्र में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर बुधवार शाम पुलिस ने अचानक दबिश देकर पूरा खेल बिगाड़ दिया। पानी की टंकी के पास ताश पत्तों पर दांव लगा रहे 12 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 24 हजार
.
कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि शहर के पुराने महल इलाके में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर अचानक छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भारी अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इससे पहले कि वे भाग पाते, पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को धर दबोचा।
राहुल चौहान चला रहा था अड्डा, मोबाइलों से बुलाता था ग्राहक पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस अवैध जुआ अड्डे का मुख्य सरगना और संचालक राहुल (पिता गोपाल सिंह चौहान) था। पुलिस ने उसे भी मुख्य आरोपी बनाया है। पकड़ाए गए सभी जुआरी शहर और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 21 से 39 वर्ष के बीच है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन के जरिए संपर्क कर इन युवकों को अड्डे पर बुलाया जाता था और फिर लाखों के दांव लगाए जाते थे।
4.74 लाख का मशरूका जब्त, SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) अमित तोलानी के सख्त निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 24,700 रुपये नगद, 5 मोटरसाइकिलें और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस पूरी जब्त संपत्ति की कुल कीमत 4 लाख 74 हजार 400 रुपये आंकी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां लंबे समय से यह अवैध और संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। फिलहाल पुलिस ने सभी 12 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।