भोपाल में 2 युवतियों से रेप और धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंदन रायसेन जिले में बाड़ी बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भोपाल आने से पहले छोटे-मोटे काम करता था। सबसे पहले एक शोरूम में काम किया। फिर शाहपुरा और चूनाभट्टी क्षेत्र के एक स्पा में नौकरी करने लगा। वह करीब तीन साल तक मुख्य आरोपी अमरीन के साथ लिव-इन रहा था। दूसरी ओर, फरार आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की पुलिस टीम तलाश में जुटी है। ‘बड़े लोगों’ से संबंधों के दावे की भी जांच दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को आरोपियों के बड़े लोगों से संबंधों की बात कही हैं। ऐसे में पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच कर रही है। आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) , डिजिटल चैट और जब्त मोबाइल की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। आरोपी पक्ष के घर वाले सामने आए पुलिस के अनुसार आरोपियों के घर वाले सामने आए हैं। उन्होंने प्रारंभिक बातचीत में बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब तक आरोपियों के परिवार की ओर से केवल एक युवक ही सामने आया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर तथ्य स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। मदद और काम दिलाने के नाम पर संपर्क किया भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां 22 फरवरी को रात में बाग सेवनिया थाने पहुंची थीं। दोनों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि अमरीन और आफरीन ने पहले मदद और काम दिलाने के नाम पर संपर्क किया, फिर हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल का झांसा देकर पार्टियों में ले जाना शुरू किया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है। ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी पीड़िता ने लगाए हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल की सगी बहनें धर्मांतरण के आरोप में अरेस्ट मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वे लड़कियों का धर्मांतरण करवाकर अमीर युवकों को गुजरात और मुंबई तक सप्लाई करती थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link