वॉइस मैसेज ओपन करते ही आवाज आई तलाक..तलाक..तलाक: जबलपुर में पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, पति सहित सास-ससुर पर एफआईआर; जांच में प्रताड़ना के सुबूत – Jabalpur News

वॉइस मैसेज ओपन करते ही आवाज आई तलाक..तलाक..तलाक:  जबलपुर में पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, पति सहित सास-ससुर पर एफआईआर; जांच में प्रताड़ना के सुबूत – Jabalpur News


जबलपुर में वॉइस मैसेज के जरिये तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। 16 फरवरी को महिला के मोबाइल पर वॉइस मैसेज आया, उसने जैसे ही मैसेज ओपन किया सामने से शोहर की आवाज आई तलाक..तलाक..तलाक। महिला चौक गई और तुरंत पति को कॉल किया, पति ने फोन उठाया और कहा ज

.

तीन तलाक का मैसेज आने और पति द्वारा मैसेज को सही कहने के बाद महिला ने पति सहित सास, ससुर को मनाने की कोशिश की, पर वह नहीं माने। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो 32 वर्षीय महिला अगले दिन आधारताल थाने पहुंच गई। उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच की और प्रारंभिक तौर पर पाया कि पति और उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। वह नाराज होकर कुछ दिन पहले मायके चली गई, तो पति ने वॉइस मैसेज भेजकर उसे तलाक दे दिया। मैसेज के जरिये तलाक देने का यह पहला मामला माना जा रहा है।

2010 में हुआ था निकाह

पुलिस के मुताबिक आधारताल निवासी फरहीन अली का साल 2010 में हनुमानताल निवासी वाहिद अली के साथ निकाह हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति वाहिद अली, ससुर नजर अली, सास सुल्ताना बानो और अन्य लोगों ने घरेलू बातों के जरिये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फरहीन ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। समाज के लोग इकट्ठा हुए, दोनों पक्षों को समझाया तो विवाद शांत हो गया। इसके बाद भी फरहीन मायके में ही रह रही थी।

पति ने वापस बुला लिया पीड़िता के अनुसार 16 जनवरी को पति ने उसे फोन कर वापस बुलाया, लेकिन कुछ समय बाद फिर मायके भेज दिया। इसके बाद 16 फरवरी को पति ने उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर वॉइस मैसेज के जरिये तीन तलाक कह दिया। महिला की शिकायत के बाद जांच के उपरांत आधारताल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे का कहना है कि

मोबाइल वॉइस मैसेज के जरिये फरहीन को उसके पति वाहिद अली ने तीन तलाक दिया है, जो कि संभवतः इस तरह का पहला मामला है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।

QuoteImage



Source link