शाजापुर में बाइक सड़क किनारे गड्ढे में घुसी, युवक घायल: बुजुर्ग बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती – shajapur (MP) News

शाजापुर में बाइक सड़क किनारे गड्ढे में घुसी, युवक घायल:  बुजुर्ग बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात 7 से 8 बजे के बीच नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग बाइक एक्सीडेंट हुए, जिनमें एक युवक और एक बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना यादव ढाबे के पास नेशनल हाईवे-52 पर हुई। ब्यावरा का रहने वाला बंटी चौहान बाइक से इंदौर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती (गड्ढे) में जा घुसी। पुलिस का कहना है कि बंटी नशे की हालत में था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दूसरा हादसा रात करीब 8 बजे मोल्ट जोड़ के पास हुआ। यहां खोरयानायता के रहने वाले आत्माराम की बाइक को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक घायल बोल पाने की स्थिति में नहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, दोनों का इलाज जारी है। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि एक घायल तो नशे में है, वहीं दूसरे बुजुर्ग के मुंह पर गंभीर चोट होने की वजह से वे कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस अब दोनों के होश में आने और बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link