1000 की पेंशन मंजूर नहीं, 7500 रुपए की जाए: भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन; 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया – Mandsaur News

1000 की पेंशन मंजूर नहीं, 7500 रुपए की जाए:  भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन; 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया – Mandsaur News




भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यकर्ता बुधवार को मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय त्रैवार्षिक तीन दिवसीय अधिवेशन 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को भगवान जगन्नाथ की पवित्र नगरी पुरी (उड़ीसा) में आयोजित हुआ था। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए थे। उन्हीं प्रस्तावों के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि अधिवेशन से पूर्व भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया था। उस दौरान मंत्री द्वारा मांगों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था। संबंधित ज्ञापन की प्रति भी संदर्भ के लिए संलग्न की गई है। मजदूर संघ की प्रमुख 9 मांगें देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान भारतीय मजदूर संघ ने अधिवेशन में तय कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी 2026 को देशभर में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में मंदसौर में भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर समुदाय के हित में उठाई गई मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार अविलंब सकारात्मक पहल करें। संगठन ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार शीघ्र उचित कार्रवाई कर श्रमिकों को राहत प्रदान करेगी।



Source link