Last Updated:
MP Board Exam: 12वीं के अधिकतर छात्रों ने गणित का पेपर आसान बताया. इस बार पेपर में ज्यादा उलझाने वाले सवाल नहीं थे. प्रश्न पत्र का स्तर ऐसा था कि नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. इससे परीक्षा को लेकर पहले जो तनाव था, वह भी कम होता दिखाई दिया.
Khargone News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इन दिनों जारी हैं. बुधवार 25 फरवरी को कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई. खरगोन जिले में हजारों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था. परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी.
वहीं, local18 से बातचीत में परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही. अधिकतर छात्रों ने गणित का पेपर आसान बताया. कई छात्रों का कहना था कि पेपर में वही प्रश्न आए, जिनकी उन्होंने तैयारी की थी. कुछ प्रश्नों में हल्की कठिनाई जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित और समझने योग्य रहा. परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के समूह में चर्चा का माहौल भी रहा. पेपर हल करने के बाहर निकलने के बाद एक दूसरे से प्रश्न उत्तरों को अपनी उलझने सुलझाते दिखे. सभी अपने-अपने अनुभव भी साझा करते दिखे.
गणित के पेपर ने दी राहत
छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस बार पेपर में ज्यादा उलझाने वाले सवाल नहीं थे. प्रश्न पत्र का स्तर ऐसा था कि नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. इससे परीक्षा को लेकर पहले जो तनाव था, वह भी कम होता दिखाई दिया. कुल मिलाकर इस बार गणित का पेपर छात्रों के लिए राहत भरा रहा.
पेपर बहुत सरल था
छात्रा रानी कानपुरे ने बताया कि गणित का पेपर काफी अच्छा गया. उनके अनुसार सभी प्रश्न एनसीईआरटी किताब से ही पूछे गए थे. स्कूल में शिक्षकों ने पहले ही इन सवालों को अच्छे से समझाया था, जिससे पेपर हल करने में आसानी हुई. उन्होंने 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई. वहीं, आदित्य ने कहा कि पेपर बहुत सरल था. केवल एक-दो प्रश्न थोड़े कठिन लगे, बाकी का स्तर सामान्य रहा. उन्होंने 65 से ज्यादा अंक आने की संभावना जताई.
सभी सवाल आसानी से हल हो गए
शुभ शर्मा ने भी पेपर को आसान बताया. उन्होंने कहा कि तैयारी अच्छी होने के कारण सभी सवाल आसानी से हल हो गए. उनके मुताबिक पेपर ज्यादा कठिन नहीं था और 90 से अधिक अंक आने की उम्मीद है. नंदिनी साकले ने कहा कि उन्हें गणित का पेपर काफी आसान लगा. जो पहले पढ़ा था, वही आया, इसलिए किसी तरह की घबराहट नहीं हुई. उन्होंने 60 से अधिक अंक आने की बात कही. वहीं शिवांक शर्मा ने पेपर को मॉडरेट स्तर का बताया. उन्होंने कहा कि समय की कोई कमी नहीं रही और सभी प्रश्न निर्धारित समय में हल हो गए. उनके अनुसार भी 90 से ज्यादा अंक आने की संभावना है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें