Video: दोस्त का घर बता चाकू लेकर घुसी युवती, लोगों ने पुलिस को बुलाया

Video: दोस्त का घर बता चाकू लेकर घुसी युवती, लोगों ने पुलिस को बुलाया


X

Video: दोस्त का घर बता चाकू लेकर घुसी युवती, लोगों ने पुलिस को बुलाया

 

arw img

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मकान में घुसकर युवती के हंगामा करने का मामला सामने आया है. युवती ने कहा कि यह उसके दोस्त का मकान है. वह काफी देर तक हाथ में चाकू लेकर हंगामा करती रही. युवती की बदमाशी देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. रहवासियों की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि स्कीम नंबर 78 से युवती बाणगंगा स्थित इस घर में पहुंची थी. युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई. पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि वह चाकू लेकर मकान में क्यों घुसी थी और उस घर को अपने दोस्त का घर क्यों बता रही थी.



Source link