आज भीगेंगे एमपी के 4 जिले, कहीं बारिश-आंधी, कहीं ओले गिरने के आसार!

आज भीगेंगे एमपी के 4 जिले, कहीं बारिश-आंधी, कहीं ओले गिरने के आसार!


Last Updated:

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली है. जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है. मौसम विभाग ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और आगर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आ सकता है. जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य शहरों का ताजा तापमान और आने वाले दिनों का पूरा मौसम अपडेट.

MP Mausam Samachar: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली. राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हुई, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया. सबसे ज्यादा असर जबलपुर संभाग के जिलों में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. वहीं पूर्वी छिंदवाड़ा में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में शाम तक मौसम शुष्क ही बना रहा.

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों में बरघाट, बैहर और खैरलांजी में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. सबसे कम तापमान कटनी के करौंदी में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 9.5, पचमढ़ी में 10.2, राजगढ़ में 11.4 और उमरिया में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है, लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है.

आज इन 4 जिलों में बारिश के आसार
आज बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और आगर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है. बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.

बड़े शहरों का तापमान
न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 13.8°C
इंदौर – 14.2°C
जबलपुर – 14.5°C
ग्वालियर – 14.8°C
उज्जैन – 16.5°C

अधिकतम तापमान:
भोपाल – 30.6°C
इंदौर – 32.7°C
जबलपुर – 30.6°C
ग्वालियर – 31.5°C
उज्जैन – 33.5°C

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से उत्तर भारत में हलचल बढ़ेगी. फिलहाल 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम की हवाएं बह रही हैं, जो अगले 24 घंटों में पूर्व दिशा की ओर बढ़कर कमजोर पड़ सकती हैं.

हालांकि प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर जगह मौसम सामान्य और शुष्क ही रहेगा.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link