उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के तहत एक भव्य शिव बारात निकाली गई। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह बारात पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। बारात नगरकोट स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई और छत्री चौक, गोपाल मंदिर सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रिसेप्शन स्थल तक पहुंची। इस शिव बारात की खासियत यह रही कि इसमें शास्त्रों में वर्णित शिव बारात की झलक को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। जगह जगह हुई पुष्पवर्षा श्रद्धालु अलग-अलग स्वरूपों में सजे हुए नजर आए, जिनमें नंदी, भूत-प्रेत और गणों के वेश शामिल थे। महाकाल जी की पालकी, हाथी, घोड़े, बग्गियां और भूत मंडली बारात के मुख्य आकर्षण थे। डीजे की धुन पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शिव-पार्वती विवाह का प्रतीकात्मक रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। शहरभर में पत्रिकाएं बांटकर और पीले चावल के साथ न्योता देकर नागरिकों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया था। समाजसेवी राजेश बाथम ने बताया कि यह आयोजन महाकालेश्वर मंदिर की शिवरात्रि के माह में रक्तसेन आरती और रक्त भंडार द्वारा किया जाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले 26 वर्षों से लगातार निकल रही इस शिव बारात में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।
Source link