क्रिकेट में चार बार की वर्ल्ड चैंपियन… फिर भी नहीं है अपना कोई नेशनल एंथम

क्रिकेट में चार बार की वर्ल्ड चैंपियन… फिर भी नहीं है अपना कोई नेशनल एंथम


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट में चार बार की वर्ल्ड चैंपियन… फिर भी नहीं है अपना कोई नेशनल एंथम

Last Updated:

West Indies cricket team does not have own national anthem: दुनिया की दिग्गज टीमों में से एक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम चार बार आईसीसी विश्व कप की चैंपियन रही है.एक समय पर वेस्टइंडीज का पूरी दुनिया में खौफ था, लेकिन बहुत कम फैंस को ये पता है कि इस टीम का अपना कोई नेशनल एंथम नहीं है.

Zoom

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: एक समय था जब विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज का डंका बजता था. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी, विरोधी टीम वेस्टइंडीज से खौफ खाती थी. यही वजह है कि आईसीसी वनडे विश्व कप के पहले दो एडिशन में कैरेबियाई टीम चैंपियन बनी थी. इसके अलावा टी20 विश्व कप में भी वेस्टइंडीज का जलवा रहा है. वेस्टइंडीज ने इस फॉर्मेट में भी दो बार खिताब जीता है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी वेस्टइंडीज की टीम धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इस टीम से जुड़ी एक ऐसी खास बात है जो बहुत ही कम फैंस को पता है.

बता दें कि दुनिया की धाकड़ क्रिकेट टीमों में से एक वेस्टइंडीज का अपना कोई नेशनल एंथम नहीं है. ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल होगा को कि फिर आईसीसी इवेंट में वेस्टइंडीज की टीम फ्लैग के साथ क्या गुनगुनाते हैं. क्योंकि दुनिया की हर टीम का नेशनल एंथम बजता है, सिर्फ वेस्टइंडीज को छोड़. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नहीं है नेशनल एंथम

वेस्टइंडीज दुनिया की एकमात्र ऐसी क्रिकेट टीम है जिसका अपना कोई नेशनल एंथम नहीं है. दरअसल, वेस्टइंडीज कोई एक देश नहीं है, बल्कि यह कैरिबियन आयलैंड के 15 अलग-अलग देशों और क्षेत्रों का एक समूह है. चूंकि इसमें शामिल हर देश जैसे जमैका, बारबाडोस, त्रिनिदाद और टोबैगो, गुयाना का अपना अलग राष्ट्रगान और झंडा है, इसलिए किसी एक देश के नेशनल एंथम को बजाना बाकी देशों के साथ पक्षपात जैसा होता. इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम का अपना कोई नेशनल एंथम नहीं है.

मैदान पर क्या गाते हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

अगर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का अपना कोई नेशनल एंथम नहीं है तो फिर उनके खिलाड़ी मैदान पर क्या गाते हैं. दरअसल, वेस्टइंडीज का अपना एक क्रिकेट एंथम ‘Rally, rally ’round the West Indies, now and forever’ गाते हैं. इस एंथम को त्रिनिदाद के मशहूर कैलिप्सो गायक डेविड रूडर ने 1980 के दशक में लिखा और कंपोज किया था. हालांकि, आधिकारिक तौर पर 1999-2000 के दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने इस एंथम को अपनाया था.

यह एंथम तब लिखा गया था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का बुरा दौर शुरू हुआ था ताकि लोगों को फिर से टीम के समर्थन में जोड़ा जा सके. सिर्फ इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज का झंडा भी किसी एक देश का नहीं है. इसमें एक ताड़ का पेड़ और एक क्रिकेट स्टंप बना हुआ है, जो पूरे कैरिबियन क्षेत्र की क्रिकेट कल्चर का प्रतीक है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link