टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर और एक्सईवी 9ई को पछाड़ा

टाटा नेक्सॉन ईवी को दनादन खरीद रही जनता! सेल के मामले में विंडसर और एक्सईवी 9ई को पछाड़ा


इंडियन ऑटो मार्केट में समय के साथ Electric Cars की मांग बढ़ी है. मार्केट में एक ओर MG Comet EV जैसे किफायती ऑप्शन हैं. वहीं, Mahindra XEV 9e जैसे विकल्प प्रीमियम सेगमेंट में बेस्ट हैं. कंपनी के हिसाब से बात करें, तो पिछले महीने Tata Motors ने 8616 यूनिट, MG Motor ने 3731 यूनिट, Mahindra ने 3660 यूनिट, Hyundai ने 247 यूनिट, Kia ने 178 यूनिट और Citroen ने मात्र 24 यूनिट सेल की हैं.

पिछले महीने की मॉडल वाइज सेल की बात करें, तो Tata Nexon EV देश की नंबर-1 ईवी रही. वहीं, MG Windsor और Tata Harrier की मांग भी बढ़ी है. आइए, अब टॉप-10 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. साथ में उनकी कीम और खासियत भी जानेंगे.

1. Tata Nexon EV (3,098 यूनिट)

जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV टाटा नेक्सॉन रही. ये दमदार रेंज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. शहर और हाईवे दोनों के लिए यह एक संतुलित इलेक्ट्रिक एसयूवी मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹13.33 लाख है.

2. MG Windsor EV (2,567 यूनिट)

एमजी विंडसर EV ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई. ये प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक केबिन और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन के लिए पसंद की जाती है. इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और अच्छी ड्राइविंग रेंज मिलती है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹14.98 लाख है.

3. Tata Harrier EV (1,995 यूनिट)

टाटा हैरियर EV अपने बोल्ड लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है. ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और बड़े बैटरी पैक के साथ आती है. शानदार रोड प्रेजेंस और बेहतर सेफ्टी फीचर्स इसे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.

4. Mahindra XEV 9e (1,945 यूनिट)

महिंद्रा की XEV 9e मॉडर्न डिजाइन और नई EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसमें लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. आकर्षक कूपे-स्टाइल लुक और दमदार परफॉर्मेंस इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं. इसे ₹23.36 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

5. Tata Tiago EV (1,223 यूनिट)

टाटा टियागो ईवी किफायती कीमत और लो रनिंग कॉस्ट के कारण काफी पसंद की जाती है. ये शहर के दैनिक उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प है. कॉम्पैक्ट डिजाइन, आसान ड्राइविंग और संतुलित रेंज इसे पहली बार EV खरीदने वालों के लिए उपयुक्त बनाते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹8.47 लाख से शुरू होती है.

ऊपर बताई गई टॉप ईवी के अलावा पिछले महीने Tata Curvv EV की 1,100 यूनिट, Mahindra BE6 की 1,028 यूनिट, Tata Punch EV की 980 यूनिट, MG Comet EV की 766 यूनिट और Mahindra XEV 9S की मात्र 612 यूनिट बिकी हैं.



Source link