ट्रेन से युवक का दोनों पैर और बायां हाथ कटा: नरसिंहपुर में गंभीर हालत में मिला; बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर – Narsinghpur News

ट्रेन से युवक का दोनों पैर और बायां हाथ कटा:  नरसिंहपुर में गंभीर हालत में मिला; बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर – Narsinghpur News




नरसिंहपुर शहर के बेलापुरकर वार्ड निवासी मन्नू रैकवार (40) गुरुवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दोनों पैर और बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मन्नू रैकवार गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे अपने घर से लापता हो गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनके छोटे भाई पप्पू के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने सूचना दी कि मन्नू बरगी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़े हैं। युवक का पैर-हाथ ट्रेन से कटा सूचना मिलते ही भाई पप्पू मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मन्नू रैकवार के दोनों पैर और बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गए थे। तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मन्नू को प्राथमिक इलाज दिया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।



Source link