डिंडौरी में कमरे से महिला का अर्धनग्न शव मिला: नाबालिग बेटी अस्पताल में भर्ती; पुलिस FSL टीम के आने का इंतजार कर रही – Dindori News

डिंडौरी में कमरे से महिला का अर्धनग्न शव मिला:  नाबालिग बेटी अस्पताल में भर्ती; पुलिस FSL टीम के आने का इंतजार कर रही – Dindori News




डिंडोरी जिले के शहपुरा नगर में गुरुवार को एक घर के कमरे में एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। महिला की नाबालिग बेटी को इलाज के लिए शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर घर को सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस बालाघाट से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के आने का इंतजार कर रही है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। नाबालिग बेटी के स्वस्थ होने पर आगे बढ़ेगी जांच सूत्रों के अनुसार, महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग बेटी के स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही है, ताकि उसके बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा, पुलिस पड़ोसियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह स्वयं इस घटना की पल-पल की जानकारी ले रही हैं और जांच की निगरानी कर रही हैं।



Source link