पति का ई-रिक्शा पकड़ा तो पत्नी ने खाया जहर: महिला के सामने पति से की थी अभद्रता,घसीटकर थाने ले जाने की धमकी; चालान के पैसे नहीं थे – Bhopal News

पति का ई-रिक्शा पकड़ा तो पत्नी ने खाया जहर:  महिला के सामने पति से की थी अभद्रता,घसीटकर थाने ले जाने की धमकी; चालान के पैसे नहीं थे – Bhopal News




भोपाल के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे पर चेकिंग के नाम पर दो पुलिसकर्मियों ने गुरुवार दोपहर करीब 1:50 बजे एक ई-रिक्शा को रोक लिया। दस्तावेजों की मांग करते हुए सिग्नल तोड़ने का चालान भरने को कहा। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ झूमाझटकी कर दी। साथ ही थाने चलने की धमकी दी। इससे घबराई रिक्शा में सवार चालक की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गुस्साए युवक ने रिक्शा बीच सड़क पर ही पार्क कर दिया। जिससे जाम के हालत बन गए। पत्नी के जहर खाते ही युवक ने भी पुलिसकर्मियों से जमकर बदसलूकी की। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी भागकर पुराने कंट्रोल रूम में घुस गए। युवक भी पीछे-पीछे पुराने कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। इस बीच उसकी पत्नी ऑटो में तड़पती रही। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की समझाइश पर युवक पत्नी को रिक्शा से ही अस्पताल लेकर रवाना हो गया। युवक ने अपना नाम नवल कुशवाह उर्फ राहुल ग्राम बरखेड़ी बताया और उसकी पत्नी का नाम पूजा। उसका कहना है कि पर्सनल काम से पत्नी को लेकर मार्केट जा रहा था। इसी बीच पुराना कंट्रोल रूम तिराहा पर पुलिस ने उसके रिक्शा को रोक लिया। सिग्नल तोड़ने का आरोप लगाया, विरोध किया तो दस्तावेज दिखाने की बात कही। अधिक विरोध करने पर पुलिसकर्मियों में से एक ने उससे झूमाझटकी की। घसीटकर थाने ले जाने की बात पर घबराई महिला पुलिस कर्मियों ने घसीटकर थाने ले जाने की बात कही। इससे पत्नी घबरा गई और उसने अपने पर्स में रखी चूहामार दवा खा ली। इस दवा को हमने कुछ समय पहले ही घर के लिए खरीदा था। इसके बाद भी पुलिसकर्मी बदसलूकी करते थे, हालांकि पत्नी को उल्टियां शुरू हुई तो पुलिस वाले भाग गए। युवक का आरोप है कि तमाम मिन्नतों के बाद भी पुलिसकर्मी मुझे परेशान कर रहे थे। मेरे पास चालान भरने के पैसे नहीं थे। इससे घबरकर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की है, उसे कुछ भी होता है तो पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे। चौकी पर खड़ी पुलिसवालों की बाइकें तोड़ीं युवक पत्नी की हालत बिगड़ती देखने के बाद करीब दस मिनट तक ही तिराहा पर हंगामा करता रहा। उसने सामने ट्रैफिक पुलिस की चौकी के बाहर खड़ी पुलिस जवानों की दो बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। लोग उसे समझाते रहे कि पत्नी को पहले अस्पताल पहुंचाए, लेकिन वह लगातार जिद करता रहा कि मर जाने दो पत्नी को जब तक पुलिसकर्मी वापस नहीं आते मैं नहीं जाउंगा। एसीपी बोले मामले की जानकारी नहीं ट्रैफिक पुलिस के एसीपी अजय बाजपेयी के कार्यक्षेत्र में वह इलाका आता है जहां घटनाक्रम हुआ। उनसे पूरे घटनाक्रम के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। बताया कि पता करने के बाद बताएंगे कि विवाद का कारण क्या था।



Source link