पन्ना में गोतस्करी के 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार: 25 लाख का कंटेनर जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा – Panna News

पन्ना में गोतस्करी के 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार:  25 लाख का कंटेनर जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा – Panna News




पन्ना की देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में फरार चल रहे चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए मूल्य का एक खाली कंटेनर ट्रक भी जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौ-तस्करी के पूर्व में फरार आरोपी देवेन्द्रनगर क्षेत्र के सकरिया स्थित पसा जंगल के पास एक अवैध खेप की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने 12-13 फरवरी की दरमियानी रात अमचुई जंगल मार्ग से अवैध गौवंश परिवहन में शामिल होने की बात स्वीकार की। उस समय पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए थे। तब पुलिस ने कंटेनर (क्रमांक UP21ET3643) से 32 बैल और बछड़े बरामद किए थे, जिन्हें अवैध रूप से भरा गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं चारो आरोपी गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें फतेहपुर, उत्तर प्रदेश से समशेर फकीर (32) और फरीद उर्फ आरिफ अहमद (41) शामिल हैं। शामली, उत्तर प्रदेश से ख्वाजा मोहम्मद उर्फ राववजिया (52) और तोसीम बंजारा (24) को भी पकड़ा गया है। ये सभी संगठित रूप से गौ-तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अन्य खाली कंटेनर ट्रक (क्रमांक HR55W3900) भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, इस ट्रक का इस्तेमाल वे दोबारा तस्करी के लिए करने वाले थे।



Source link