Last Updated:
Ramzan Special Irani Khajoor: रमजान की शुरुआत के साथ बुरहानपुर का बाजार विदेशी खजूरों से सज गया है और शहर मिनी मिडिल ईस्ट जैसा नजर आ रहा है. ईरान, सऊदी अरब, इराक, इंडोनेशिया और दुबई से आई 80 से ज्यादा वैरायटी की बिक्री हो रही है. 120 रुपये से 3000 रुपये किलो तक की रेंज में खजूर उपलब्ध हैं और अब तक 50 टन से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है. रोजाना 1 टन से अधिक खजूर की खपत हो रही है और अनुमान है कि रमजान तक यह आंकड़ा 70 टन पार कर जाएगा. जानिए बुरहानपुर के पाला बाजार और जय स्तंभ इलाके में कैसे सजी है इंटरनेशनल मिठास की ये खास रौनक.
रिपोर्ट: गणेशकुमार बाविस्कर
रमजान की दस्तक के साथ ही बुरहानपुर का बाजार इस बार कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है मानो पूरा मिनी मिडिल ईस्ट यहां बस गया हो. ईरान, सऊदी अरब, इराक, इंडोनेशिया और दुबई से आए 80 से ज्यादा किस्मों के खजूर दुकानों पर सजे हैं. पाला बाजार, जय स्तंभ और खजूर हाउस में सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. खजूर की खुशबू और रौनक ऐसी है कि हर कोई कम से कम एक पैकेट लेकर ही घर लौट रहा है.
120 रुपये से 3000 रुपये किलो तक रेंज
इस बार खजूर की रेंज भी काफी बड़ी है. आम ग्राहकों के लिए 120 रुपये किलो से शुरुआत है, तो वहीं प्रीमियम और खास वैरायटी 3000 रुपये किलो तक बिक रही है. यानी हर जेब के हिसाब से इंतजाम किया गया है. बच्चों के लिए 25 रुपये वाली चॉकलेट खजूर भी खूब बिक रही है. दुकानदारों का कहना है कि रोजाना 1 टन से ज्यादा खजूर की बिक्री हो रही है. अब तक करीब 50 टन खजूर बिक चुके हैं और उम्मीद है कि रमजान खत्म होते-होते यह आंकड़ा 70 टन तक पहुंच जाएगा.
इफ्तार की थाली में खास जगह
रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर से ही की जाती है. ऐसे में बाजार में हर दिन नई-नई वैरायटी की डिमांड बढ़ रही है. लोग अब सिर्फ सस्ता नहीं, बल्कि फ्रेश और प्रीमियम क्वालिटी भी देख रहे हैं. खरीदारों का कहना है कि इस बार पहले से ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं, जिससे चुनाव करना आसान भी है और मुश्किल भी.
क्या कहते हैं व्यापारी?
खजूर व्यापारी अब्दुल सादिक बताते हैं कि इस बार ग्राहकों का रुझान बेहतर और ताजा माल की ओर ज्यादा है. लोग क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं. उनके मुताबिक रमजान के दिनों में बाजार में अमन, बरकत और खुशहाली की दुआओं के साथ रौनक और भी बढ़ जाती है. कुल मिलाकर इस बार बुरहानपुर में खजूर का बाजार सिर्फ खरीद-फरोख्त का नहीं, बल्कि एक तरह से इंटरनेशनल मिठास का मेला बन
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें