मसाला कारोबारी के फ्लैट से 21 पेटी अवैध शराब बरामद: होली के लिए जमा की थी शराब; मसालों की आड़ में कर रहा था व्यापार – Gwalior News

मसाला कारोबारी के फ्लैट से 21 पेटी अवैध शराब बरामद:  होली के लिए जमा की थी शराब; मसालों की आड़ में कर रहा था व्यापार – Gwalior News




ग्वालियर की इंदरगंज पुलिस ने एक मसाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उसके फ्लैट से 21 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर फालका बाजार स्थित रामा अपार्टमेंट में की गई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान 42 वर्षीय रूप किशोर गुप्ता, पुत्र गुलाबचंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डबरा का निवासी है। वह पिछले डेढ़ महीने से ग्वालियर में किराए के फ्लैट में रहकर मसाले बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने होली के त्योहार पर बेचने के लिए यह शराब जमा की थी। मुखबिर की सूचना पर इंदरगंज पुलिस ने गुरुवार को उसके फ्लैट नंबर 61 पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे में मसालों के साथ छिपाकर रखी गई 21 पेटी शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इंदरगंज थाना सर्किल के सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि पुलिस ने कारोबारी रूपकिशोर गुप्ता को 21 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और इसे लाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह शराब उसके भतीजे राज गुप्ता, निवासी कोटेश्वर की है, जो उसे उसके फ्लैट पर रख गया था। पुलिस अब उसके भतीजे राज की भी तलाश कर रही है।



Source link