युवक को गाड़ी से उतारकर चाकू मारे,पीठ पर 8 घाव: सतना में पहले दो बार मारपीट-अभद्रता हो चुकी; आरोपी और घायल एक मोहतल्ले के – Satna News

युवक को गाड़ी से उतारकर चाकू मारे,पीठ पर 8 घाव:  सतना में पहले दो बार मारपीट-अभद्रता हो चुकी; आरोपी और घायल एक मोहतल्ले के – Satna News




सतना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेराह चाकू से हमला किया गया। गुरुवार दोपहर कोलगवां थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित गहरा नाला के पास हुई इस घटना में 26 वर्षीय गंधर्व सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, धवारी निवासी गंधर्व सिंह अपनी बाइक से नए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी धवारी के ही प्रयास सिंह बघेल और कृष्णकांत गौतम ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद दोनों आरोपियों ने गंधर्व पर चाकू से कई वार किए और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गंधर्व को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, गंधर्व की पीठ पर चाकू के आठ घाव हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कोलगवां थाना पुलिस घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। गंधर्व के दोस्तों ने बताया कि आरोपियों और गंधर्व के बीच यह तीसरी बार विवाद हुआ है। इससे पहले भी दो बार उनके बीच हल्की मारपीट और गाली-गलौज हुई थी। आरोपी और घायल एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। आरोप है कि प्रयास और कृष्णकांत नशे के आदी हैं और अक्सर लोगों से झगड़ा करते रहते हैं।



Source link