शहडोल में सड़क हादसे में जेल प्रहरी की मौत: ड्यूटी पर जाते समय बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई; सिर में चोट से गई जान – Shahdol News

शहडोल में सड़क हादसे में जेल प्रहरी की मौत:  ड्यूटी पर जाते समय बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई; सिर में चोट से गई जान – Shahdol News




शहडोल जिले में ब्यौहारी उप जेल में पदस्थ एक जेल प्रहरी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब प्रहरी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रहरी की पहचान अभिषेक सिंह (29) के रूप में हुई है। वे ब्यौहारी उप जेल में पदस्थ थे। गुरुवार तड़के सुबह की शिफ्ट के लिए बाइक से निकले थे। बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अभिषेक सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने जेल प्रहरी को घायल अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक जेल प्रहरी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया घटना की जानकारी मिलने पर उप जेल ब्यौहारी के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जेल प्रहरी का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link