शाजापुर में दो युवकों के बीच मारपीट: दोनों घायल, एक उज्जैन रेफर – shajapur (MP) News

शाजापुर में दो युवकों के बीच मारपीट:  दोनों घायल, एक उज्जैन रेफर – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछोदा में बुधवार रात एक से दो बजे के बीच दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में शिवलाल और लखन अहिरवार घायल हो गए। मारपीट के दौरान शिवलाल की आंख में गंभीर चोट आई, जबकि लखन के सिर में चोट लगी। दोनों घायलों को उनके परिजन जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। शिवलाल की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उज्जैन रेफर कर दिया गया। लखन का उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। विवाद के संबंध में दोनों पक्ष अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। लखन का कहना है कि शिवलाल ने पारिवारिक संबंधों को लेकर उसे फोन पर गाली-गलौज की और बाद में उसके घर आकर मारपीट की। वहीं, शिवलाल के परिजनों का आरोप है कि लखन ने पहले विवाद शुरू किया और मारपीट की, जिससे शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच संबंधित थाने को सौंप दी गई है। जांच जारी है।



Source link