शाहरुख खान के साथ हो गया खेला! KKR ने जिन पर लुटाए करोड़ों, वह बुरी तरह फेल

शाहरुख खान के साथ हो गया खेला! KKR ने जिन पर लुटाए करोड़ों, वह बुरी तरह फेल


होमखेलक्रिकेट

शाहरुख खान के साथ हो गया खेला! KKR ने जिन पर लुटाए करोड़ों, वह बुरी तरह फेल

Last Updated:

कोलकाता नाइट राइडर्स 2024 में आईपीएल की विजेता बनी थीं, मगर 2025 में वह प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. टीम ग्रुप स्टेज में आठवें नंबर पर रही थी. इसीलिए मिनी ऑक्शन में केकेआर ने करोड़ों रुपये लुटाए थे.

Zoom

IPL की तैयारी में जुटी कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. मिनी ऑक्शन में शाहरुख की टीम ने जिन पर करोड़ों रुपये लुटाए थे, वह वर्ल्डकप में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके. विश्वकप के तुरंत बाद ही दुनिया की सबसे बड़ी लीग की शुरुआत होनी है. ऐसे में खिलाड़ियों का फॉर्म में न होने से केकेआर की चिंता बढ़ा दी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स 2024 में आईपीएल की विजेता बनी थीं, मगर 2025 में वह प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. टीम ग्रुप स्टेज में आठवें नंबर पर रही थी. इसका कारण टीम का बिगड़े बैलेंस को माना गया. 2026 में जब मिनी ऑक्शन रखा गया तो केकेआर ने अपनी पॉकेट से सबसे ज्यादा खर्च किया और बड़े नामों पर फोकस किया. कैमरुन ग्रीन, मथीशा पाथिराना, फिन एलेन जैसे कई ओवरसीजन प्लेयर पर करोड़ों रुपये लुटाए, मगर वर्ल्डकप में अब तक इन खिलाड़ियों ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस नहीं दीं. कैमरुन और पाथिरना की टीम तो अब वर्ल्डकप से भी बाहर हो चुकी है.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे दामों पर खरीदे गए पहले ओवरसीज प्लेयर्स हैं. टीम ने उन्हें मिडिल ओवर्स में बैटिंग और उपयोगी बॉलिंग की वजह से खरीदा था, क्योंकि केकेआर अब तक बीच के ओवरों में ऐसे खिलाड़ी की कमी से जूझ रही थी.

केकेआर को विश्व कप में ग्रीन के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, मगर वह पूरी तरह फेल रहे. विश्व कप के लीग मुकाबलों में 3 में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला, जिसमें वह महज 21, 0 और 3 रन ही बना सके. इसके अलावा विश्व कप के दो मैचों में उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला जिसमें उनके हाथ सिर्फ एक विकेट आया.

केकेआर ने दूसरा सबसे बड़ा दांव श्रीलंका के मथीशा पाथिराना पर खेला था, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. उनकी मजबूती स्लिंगी एक्शन माना जाता है. वह यॉर्कर स्पेशलिस्ट के तौर पर और डेथ ओवर्स में बेस्ट बॉल वैरिएशन के लिए जाते हैं. केकेआर का मानना था कि वह पाथिराना के भरोसे अपनी डेथ बॉलिंग को मजबूत करेगी, जिसकी कमी पिछले सीजन में कमी थी.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link