Last Updated:
Ravi Shastri wants Axar Patel in Playing 11: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना ही होगा. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद प्लेइंग-11 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया जाना चाहिए.
अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में होगी वापसी.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मैच में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टक्कर है, जबकि शाम का मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. भारतीय फैंस की नजरें इन दोनों ही मुकाबलों पर रहने वाली हैं, क्योंकि भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज तो करनी ही होगी, इससे पहले साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज को हराना होगा. अगर दिन के मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया तो भारत का टॉप-4 में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत है. साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार के बाद इस मुकाबले की प्लेइंग-11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें