हार के बाद नेट रन रेट में वेस्टइंडीज को भारी नुकसान, फिर भी भारत से बहुत आगे

हार के बाद नेट रन रेट में वेस्टइंडीज को भारी नुकसान, फिर भी भारत से बहुत आगे


होमक्रिकेट

हार के बाद नेट रन रेट में वेस्टइंडीज को भारी नुकसान, फिर भी भारत से बहुत आगे

Last Updated:

West Indies net run rate down: आईसीसी टी20 वर्ल्ड सुपर सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के नेट रन रेट में जबरदस्त गिरावट आई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5.34 था. 9 विकेट की हार के बाद ये गिरकर 1.79 हो गया है.

Zoom

हार के बाद नेट रन रेट में वेस्टइंडीज को जबरदस्त नुकसान, फिर भी भारत से बहुत आगे

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. गुरुवार (26 फरवरी) को अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में प्रोटियाज टीम ने 177 रन का लक्ष्य महज 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक (46 गेंद में 82 रन; 7 चौके, 4 छक्के) जड़ा, विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 24 गेंद में 47 रन (4 चौके, 4 छक्के) बनाए और नंबर 3 बल्लेबाज रयान रिकेलटन 28 गेंद में 45 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाबाद रहे.

साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. अब अगर सूर्यकुमार यादव की टीम अपने बाकी दोनों सुपर 8 मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जाती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इस मुकाबले के बाद टीम के नेट रन रेट में जबरदस्त गिरावट आई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5.34 था. 9 विकेट की हार के बाद ये गिरकर 1.79 हो गया है. कैरिबियाई टीम को 3.60 का जबरदस्त नुकसान हुआ है. भारत का नेट रनरेट -3.80 है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अगले 2 मैच के 4 पॉइंट्स हर हाल हासिल करना होगा.

भारत के लिए क्वालिफिकेशन के क्या विकल्प हैं?

भारत अगर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों सुपर 8 मैच जीतता है, तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, नेट रन रेट (NRR) की जरूरत नहीं होगी. अगर भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है, तो वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे को भी बड़े अंतर से हराए (क्वालिफिकेशन NRR पर निर्भर करेगा). भारत अगर वेस्टइंडीज से हार जाता है या जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच जीत जाता है, तो भारत बाहर हो जाएगा.

क्या होगा अगर जिम्बाब्वे से हारा भारत

भारत का तीसरा सुपर 8 मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगा. चेन्नई में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत की स्थिति साफ है. अगर भारत अगले दो मैच जीतता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अगर भारत गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे से हार भी जाता है, तो सेमीफाइनल की दौड़ में बना रहेगा. लेकिन तब उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका रविवार को दिल्ली में जिम्बाब्वे को हराए और फिर कोलकाता में वेस्टइंडीज को भी करारी शिकस्त दे. ऐसी स्थिति में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सुपर 8 स्टेज में 2-2 अंक के साथ बराबरी पर होंगे, और इन तीनों में से जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा, वह टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link