Last Updated:
South Africa vs West Indies Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी.
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर.
South Africa vs West Indies T20 World Cup Super-8 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी. यह मुकाबला इन दोनों टीमों के लिए तो अहम है ही, साथ ही भारतीय टीम की नजरें भी इस पर रहने वाली हैं. इस मुकाबले की हार-जीत का असर भारत के सेमीफाइनल के समीकरण पर पड़ेगा.
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था. वेस्टइंडीज के सामने साउथ अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है. साउथ अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल साउथ अफ्रीका कभी नहीं करेगी. टी20 में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है. यह भी एक कारण है कि साउथ अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी.
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. मैच दोपहर को है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी. दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है. 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है. साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें