T20 WC में भारत ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

T20 WC में भारत ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर


होमखेलक्रिकेट

T20 WC में भारत ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Last Updated:

India brake 19 year old record in T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा बनाया है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन का स्कोर खड़ा किया था.

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इससे पहले टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर 218 रन का था. भारतीय टीम ने ये स्कोर साल 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.

सिर्फ इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने इस मामले में वेस्टइंडीज को भी पीछे छोड़ा है. इस मैच से पहले टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था. वेस्टइंडीज ने इसी टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे. ऐसे में अब भारत ने उसी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 256 रन बनाकर कैरेबियाई टीम को पीछे छोड़ दिया.

अभिषेक और हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दहलाया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. हालांकि, संजू 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन एक छोर से अभिषेक शर्मा डटे रहे. शुरुआत में अभिषेक ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जैसे उन्होंने क्रीज पर अपनी आंखें जमाई उसके बाद तो अभिषेक ने रनों की बारिश कर दी.

अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और 30 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए. हार्दिक ने पारी की अंतिम गेंद पर बाउंड्री जड़कर फिफ्टी पूरी की. अपनी इस पारी में हार्दिक ने 4 छक्के और 2 चौके भी लगाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 44 रनों का योगदान दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link