आईपीएल 2026 के शुरू होने में होगी देरी, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान

आईपीएल 2026 के शुरू होने में होगी देरी, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 के शुरू होने में होगी देरी, जानें कब होगा शेड्यूल का ऐलान

Last Updated:

IPL 2026 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने में देरी की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी सीजन अब मार्च के बिल्कुल आखिर में शुरू हो सकता है. आईपीएल 2026 के लिए जल्द ही शेड्यूल का भी ऐलान किया जाएगा. इससे पहले यह कहा गया था कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से शुरू हो सकता है.

Zoom

आईपीएल 2026 के शेड्यूल में होगी देरी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने में दो दिन की देरी हो सकती है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 28 या 29 मार्च को टूर्नामेंट के शुरू होने की उम्मीद है. पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन के बाद ये कहा गया था कि आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन अब ये माना जा रहा है कि इसमें एक या दो दिन की देरी हो सकती है. इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान होने की संभावना है. इसके अलावा मार्च के पहले सप्ताह में आईपीएल 2026 के शेड्यूल आने की भी उम्मीद है.

हालांकि, अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है मिला है कि फाइनल को भी एक-दो दिन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं. वहीं अभी तक फ्रेंचाइजी को औपचारिक रूप से इसकी सूचना नहीं दी गई है, लेकिन आईपीएल टीमों के बीच थोड़े समय के लिए स्थगन की अनौपचारिक चर्चा चल रही है. बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल शेड्यूल को जारी नहीं किया है, क्योंकि चार राज्यों – तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनकी तारीखें कुछ शहरों में सत्र की तारीखों से टकरा सकती हैं

दो भागों में हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

बता दें कि आईपीएल शेड्यूल को लेकर प्लानिंग ये थी कि जैसे ही भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाता, वैसे ही आईपीएल शेड्यूल को भी जारी कर दिया जाता, लेकिन समय तेजी से बीत रहा है और बीसीसीआई पर फ्रेंचाइजी का दबाव बढ़ रहा है, इसलिए संभावना है कि बोर्ड पहले आंशिक कार्यक्रम जारी करेगा और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद पूरा कार्यक्रम जारी करेगा. ऐसे में शेड्यूल को दो भाग आएगा.

ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएल के शेड्यूल को दो भागों जारी किया गया है. इससे पहले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की योजना अपनाई गई थी, हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. इसके अलावा ये अभी स्पष्ट नहीं है कि चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कब करेगा, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि बीसीसीआई मार्च के पहले सप्ताह में आंशिक या अस्थायी आईपीएल कार्यक्रम को जारी कर सकता है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link