आगर में ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव: विश्वेश्वर मंदिर में भगवान शिव के साथ खेली होली, गीतों पर झूमी महिलाएं – Agar Malwa News

आगर में ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव:  विश्वेश्वर मंदिर में भगवान शिव के साथ खेली होली, गीतों पर झूमी महिलाएं – Agar Malwa News




आगर मालवा की मास्टर कॉलोनी में स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार शाम ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और रंगों के उल्लास में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान महादेव का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने परंपरा के अनुसार अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। ढोलक की थाप पर फाग के गीत गाए गए, जिस पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और खुशी का माहौल था और महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर पर्व की बधाई दी। सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की पहल समाज की रेखा मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन का मकसद महिलाओं को एकजुट करना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जिंदा रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम बढ़ता है और नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



Source link