आपातकाल के 50 साल पर छात्रों ने रखे विचार: बालाघाट पीजी कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट लगी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

आपातकाल के 50 साल पर छात्रों ने रखे विचार:  बालाघाट पीजी कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट लगी – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सांसद भारती पारधी ने किया। यह यूथ पार्लियामेंट ’50 इयर्स ऑफ इमरजेंसी- लेसन फॉर इंडियन डेमोक्रेसी’ विषय पर केंद्रित था। इसमें छात्र-छात्राओं ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अपने विचार व्यक्त किए। एक छात्रा ने कहा कि जब सत्ता जवाबदेही से दूर होती है, तो आम आदमी की आवाज दब जाती है और असहमति को अपराध मान लिया जाता है। पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कुल 104 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुखचंद ऐड़े ने बताया कि यह आयोजन खेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया गया है। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि पांच चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऐड़े ने आगे बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संसदीय परंपराओं की समझ, तार्किक अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने और उन्हें जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link