ईडन गार्डंस में कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, आंकड़ों में कौन किसपर भारी

ईडन गार्डंस में कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, आंकड़ों में कौन किसपर भारी


होमखेलक्रिकेट

ईडन गार्डंस में कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, आंकड़ों में कौन किसपर भारी

Last Updated:

IND vs WI Head to Head: ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. एक ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ के रूप में देखे जा रहे इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक खेले गए सभी 4 टी20 मैच जीते हैं. हालांकि, विंडीज के पास इसी मैदान पर 2016 का विश्व कप जीतने की सुनहरी यादें हैं. क्या भारत अपना दबदबा कायम रखेगा या कैरिबियाई तूफान ईडन में फिर इतिहास रचेगा?

Zoom

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है. रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ में दुनिया की दो सबसे खतरनाक टीमें भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगी. समीकरण सीधा है जो जीतेगा वो सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा, और जो हारेगा उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वेस्टइंडीज के लिए ईडन गार्डन्स की पिच आज भी 10 साल पुरानी सुनहरी यादें ताजा कर देती है. इसी मैदान पर 2016 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कार्लोस ब्रेथवेट के उन चार छक्कों ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली थी और विंडीज को विश्व विजेता बनाया था. मौजूदा टूर्नामेंट में भी वेस्टइंडीज जबरदस्त फॉर्म में है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र हार को छोड़ दें, तो उन्होंने अपने खेल में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

भले ही वेस्टइंडीज के पास इस मैदान की सुखद यादें हों, लेकिन आंकड़े चीख-चीखकर भारत की मजबूती की गवाही दे रहे हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का वर्चस्व अटूट रहा है. इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 4 टी20 मुकाबले खेले गए हैं (एक 2018 में और तीन 2022 में), और चारों ही मैचों में भारत ने जीत का परचम लहराया है. वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज आज तक इस मैदान पर भारत को नहीं हरा पाया है. 1988, 1993 और 1994 में उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. टेस्ट में मुकाबला बराबरी का रहा है. वेस्टइंडीज ने जहां 1958, 1966 और 1983 में दबदबा बनाया था, वहीं भारत ने 1974, 2011 और 2013 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

मौजूदा फॉर्म और रोमांचक मुकाबला
भारत इस मैच में आत्मविश्वास से लबरेज होकर उतरेगा, खासकर जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 256 रन बनाने के बाद. अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की तिकड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम अपनी पावर-हिटिंग और कैरिबियाई अंदाज के लिए जानी जाती है. उनके पास कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड सहित रोमारियो शेफर्ड जैसे मैच विनर हैं, जो पल भर में पासा पलट सकते हैं.

ईडन की पिच और दर्शकों का शोर
कोलकाता की पिच हमेशा से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ रखती है, लेकिन टी20 में यह अक्सर रनों की बारिश के लिए जानी जाती है. 60 हजार से ज्यादा दर्शकों के शोर के बीच दबाव झेलना दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link