कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया परिक्षेत्र स्थित इको सेंटर परिसर में आयोजित समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें कुल 153 खिलाड़ियों और 500 से अधिक समिति सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खेल परिणाम: सिझोरा और गढ़ी रहे विजेता प्रतियोगिता के दौरान खटिया, सिझोरा, मोतीनाला, खापा सहित कुल 9 परिक्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। ट्रॉफी और पदक के साथ नकद पुरस्कार मिले समापन अवसर पर क्षेत्र संचालक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक के साथ नगद पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीमों के लिए ₹10,000 और उपविजेता टीमों के लिए ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और रेफरी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बैगा नृत्य किया, संरक्षण का संकल्प लिया समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक बैगा नृत्य की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की। खेल के साथ-साथ यहां वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने जंगलों को आग से बचाने और वन्यजीवों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। ये रहे उपस्थित इस आयोजन में क्षेत्र संचालक, उप संचालक (बफर), जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष और खटिया सरपंच सहित वन विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्ष बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।
Source link