खरगोन के सनावद में अवैध गोवंश तस्करी: नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, 4 गोवंश और पिकअप जब्त – Khargone News

खरगोन के सनावद में अवैध गोवंश तस्करी:  नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, 4 गोवंश और पिकअप जब्त – Khargone News




खरगोन के सनावद में अवैध गोवंश तस्करी के आरोप में नरसिंहपुर जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार गोवंश छुड़ाए हैं और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। छुड़ाए गए गोवंश की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए बताई गई है, जबकि जब्त किए गए पिकअप वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार शाम 5 बजे मुखबिर की सूचना पर की। रेवा गुर्जर कॉलेज के पास नहर के रास्ते पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन (MP04ZY0591) को रोका। वाहन चालक की पहचान नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा थाना क्षेत्र के पीपरपानी निवासी अरुण पिता माखन राजपूत के रूप में हुई है। उसके पास गोवंश के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक भरे चार गोवंश पाए गए। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर आरोपी अरुण राजपूत के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/26 के तहत मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link