खुरई में तेंदुए ने किसान पर हमला किया: रात में खेत से घर लौट रहा था, सागर रेफर; सिर और सीने पर बने गहरे घाव – Bina News

खुरई में तेंदुए ने किसान पर हमला किया:  रात में खेत से घर लौट रहा था, सागर रेफर; सिर और सीने पर बने गहरे घाव – Bina News




खुरई के मालथौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीपुरखुर्द के जंगल में शुक्रवार देर शाम तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है। सीपुरखुर्द निवासी 42 वर्षीय सुखलाल अहिरवार अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। जब वे जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सिर और सीने पर आई गंभीर चोटें तेंदुए के इस हमले में सुखलाल के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हुए हैं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज देने के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया है। गांव में दहशत, वन विभाग को सूचना जंगल के पास बसे इस गांव में तेंदुए की मौजूदगी और इस हमले के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। अब वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सक्रिय हो गई है।



Source link