Last Updated:
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा ह. अगर न्यूजीलैंड आज का मैच हार भी जाती है तब भी पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा, बल्कि टाई ब्रेकर में नेट रन रेट से जीतना होगा, जो मुश्किल है.
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का सिनेरियो
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. अगर पाक टीम श्रीलंका पर जीत हासिल कर ली ले तो वह न्यूजीलैंड की बराबरी पर आएगा, जहां कीवी टीम नेट रन रेट में हावी रह सकती है. पाकिस्तान को आगे जाने के लिए श्रीलंका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. लंका के घायल शेर ऐसा होने देंगे इसकी उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है.
वर्ल्डकप से श्रीलंका बाहर हो गई है, हालांकि उसे अपना आखिरी सुपर-8 मैच पाकिस्तान के साथ खेलना है. इस ग्रुप से पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. जो एक मैच जीत चुके हैं और आज के मैच में उन्हें इंग्लैंड से भिड़ना है. पाकिस्तान को आज न सिर्फ न्यूजीलैंड की बड़े अंतर से हार की दुआ करनी होगी, बल्कि श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करने के लिए भी खुद को तैयार करना होगा.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुका है. आज वो मैच जीते या हारे उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. मगर न्यूजीलैंड अगर मैच हार जाता है और कल का मैच पाकिस्तान जीत जाता है दोनों टीमें 3-3 प्वाइंट के साथ टाई ब्रेकर पर होगीं. अगर न्यूजीलैंड जीत गया तो फिर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. मामला अगर टाई ब्रेकर पर फंसा तो फैसला नेट रन रेट से होगा, जिसमें फिलहाल न्यूजीलैंड आगे चल रही है.
नेट रन रेट किसी भी टीम द्वारा बनाए गए कुल रन और ओवर तथा विपक्षी टीम द्वारा बनाए गए रन और ओवर पर निर्भर करता है. अगर जीत या हार बड़े मार्जिन से हो, यानी रन और विकेटों का अंतर ज्यादा हो तो रन रेट तेजी से बढ़ता या घटना है. उदाहरण के तौर पर अगर पाकिस्तान पहले खेलते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाता है और श्रीलंका को 18 ओवर में 150 रन पर रोक लेता है तो पाकिस्तान को 2 से ढाई प्वाइंट तक का फायदा मिल सकता है. अगर पाकिस्तान 150 रन पर आउट हो जाता है और श्रीलंका 15 ओवर से मैच जीत जाता है को पाकिस्तान को 2 से ढाई प्वाइंट तक का नुकसान हो सकता है.
अभी ग्रुप में पाकिस्तान का रन रेट 0.461 है, जबकि न्यूजीलैंड का +3.050 है. ऐसे पाकिस्तान को श्रीलंका को 50 से 70 रन या 8 से 10 विकेट से हराना होगा. ये भी दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड इंग्लैंड से बड़े मार्जिन से हारे. अगर इन दोनों टीमों के जीत हार का अंतर ज्यादा नहीं रहा तो फिर पाकिस्तान को श्रीलंका पर और बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दबाव झेलना होगा. टूर्नामेंट में श्रीलंका अभी तक जिस तरह से खेली है उससे ये कहना मुश्किल है कि पाकिस्तान को इसमें सफलता मिल सकेगी.