टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के घर पसरा मातम, पिता का हुआ निधन

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के घर पसरा मातम, पिता का हुआ निधन


होमखेलक्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के घर पसरा मातम, पिता का हुआ निधन

Last Updated:

Rinku Singh Father Died: टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है. रिंकू सिंह के पिता स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Zoom

रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. भारतीय टीम के जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच में मिली 72 रनों से जीत के बाद यह दुखद खबर सामने आई है. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने 27 फरवरी की सुबह आखिरी सांस ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने पहुंचे थे, लेकिन बाद में टीम से जुड़ गए थे.

कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता
खचंद्र सिंह काफी समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टर उनकी हालत संभालने के लिए लगातार इलाज कर रहे थे. रिंकू के पिता डॉक्टरों की निगरानी में जरूर थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था.

रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया.

खबर मिलते ही मिलने पहुंचे थे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई में टीम के साथ थे, जब उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली. रिंकू ने तुरंत घर लौटने का फैसला किया और वह टीम कैंप छोड़कर पिता से मिलने पहुंचे. हालांकि, मैच से पहले वह फिर टीम से जुड़ गए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के वक्त वह टीम के साथ थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link