पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान, ठंड की विदाई: ग्वालियर में समय से पहले गर्मी की दस्तक, आर्द्रता में कमी – Gwalior News

पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान, ठंड की विदाई:  ग्वालियर में समय से पहले गर्मी की दस्तक, आर्द्रता में कमी – Gwalior News




ग्वालियर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वातावरण में नमी की कमी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से ठंड का असर लगभग समाप्त हो गया है और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होने लगी है, जबकि सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। दिन और रात के तापमान में यह अंतर लगभग 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बारिश की कोई संभावना नहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यदि पश्चिमी हवाओं का प्रभाव इसी तरह बना रहा, तो फरवरी के अंत तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, मार्च की शुरुआत में हल्के बादलों की आवाजाही संभव है, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। डॉक्टर बोले-धूप से बचें और पर्याप्त पानी पिएं विशेषज्ञों के अनुसार आर्द्रता में लगातार कमी दर्ज की जा रही है, जिससे वातावरण शुष्क हो रहा है। इसका असर त्वचा और सामान्य स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दिन में धूप से बचाव करें, पर्याप्त पानी पिएं और सुबह-शाम के तापमान अंतर को देखते हुए उचित कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने के संकेत हैं। मौसम के इस बदलाव के साथ लोगों को अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।



Source link