मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार रात बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। भीड़ ने उसके बाल खींचे, लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। उसके पास से तीन-चार रूमाल और एक स्प्रे की बोतल मिली। घटना शहर के लाल खिड़की इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, युवक रात 9 से 10 बजे के बीच वार्ड नंबर 9 में हनुमान मंदिर के पास घूम रहा था। वह वहां एक बच्चा और बच्ची के पास गया। इससे लोगों को शक हुआ। भीड़ को लगा कि वह बच्चा चोर है। भीड़ ने बिना किसी कन्फर्मेशन के युवक को पीटा
स्थानीय निवासी हेमराज चौधरी ने बताया कि युवक जैसे ही वह बच्चे और बच्ची के पास पहुंचा, लोगों ने शोर मचा दिया। “बच्चा चोर…बच्चा चोर आया है,”। ये सुनते ही वार्ड में भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बिना किसी कन्फर्मेशन के युवक को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की 3 तस्वीरें देखिए पुलिस समझाइश देती रही, लेकिन भीड़ पीटती रही
वहीं मारपीट के दौरान भीड़ से ही किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस समझाइश देती रही, लेकिन भीड़ युवक को पीटती रही। पुलिस ने मुश्किल से भीड़ से युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर थाने ले गई। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। युवक की पहचान जुटा रही पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसके पास कुछ सामान मिले हैं। फिलहाल जिले में बच्चा चोरी करने वाले किसी गैंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- DIG
वहीं उज्जैन जोन के डीआईजी नवनीत भसीन ने कहा कि सोशल मीडिया या सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून अपने हाथ में न लें। अन्य जिलों में ऐसे मामलों में FIR दर्ज की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ………………………… बच्चा चोर से संबंधित यह खबरें भी पढ़ें 1. इंदौर में बच्चा चोर समझ महिला रिसर्चर को घसीटकर पीटा… इंदौर के एलआईजी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंची एक रिसर्चर युवती को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा। मॉब लिंचिंग की शिकार हुई युवती फफक-फफक कर रो पड़ती है और सुसाइड तक की बात कह डालती है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मंदसौर में बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई… मंदसौर शहर में बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। रविवार शाम नरसिंहपुर क्षेत्र में घटना का वीडियो सामने आने और दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भीड़ ने शक के आधार पर युवक को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा। पढ़ें पूरी खबर… 3. रतलाम में इंदौर के युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा… रतलाम में बच्चा चोर के शक में इंदौर के कार सवारों की पिटाई का VIDEO सामने आया है। सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों को ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ाया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link