बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले चालकों पर जुर्माना: नीमच पुलिस का देर रात चेकिंग अभियान; यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई – Neemuch News

बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले चालकों पर जुर्माना:  नीमच पुलिस का देर रात चेकिंग अभियान; यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई – Neemuch News




नीमच जिले में गुरुवार रात को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहा। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज के पास नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान अपनी टीम के साथ मौजूद थीं। उन्होंने बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे चालकों के चालान काटे और उन्हें सुरक्षा संबंधी हिदायतें भी दीं। बिना सीट बेल्ट लगाने वाले चालकों पर जुर्माना कैंट थाने के बाहर भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की गई, जहां थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस ने फाल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों, कारों के शीशों पर लगी काली फिल्म और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर कई नियम तोड़ने वाले वाहन चालक गलियों से रास्ता बदलते दिखे, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों से मिन्नतें करते नजर आए। देर रात तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link