झाबुआ में चल रहे भगोरिया उत्सव के दौरान पारा हाट में हुड़दंगियों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं। कार्रवाई युवतियों से अभद्रता और दो पक्षों के बीच पथराव के बाद की गई। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार भगोरिया हाट में कुछ युवकों ने युवतियों के साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हुड़दंगी नहीं माने। नशे में धुत युवाओं ने पत्थर भी फेंके प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में धुत कुछ युवाओं ने पत्थर भी फेंके। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर कर हुड़दंगियों को खदेड़ दिया। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि पुलिस की समझाइश अनसुनी करने वाले हुड़दंगियों को हटाया गया है। एसपी ने आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
Source link