सिवनी में बेकाबू होकर फिसली बाइक, दो घायल: घंसौर अस्पताल में चल रहा इलाज; पुलिस ने वाहन चलकों से सावधानी बरतने की अपील – Seoni News

सिवनी में बेकाबू होकर फिसली बाइक, दो घायल:  घंसौर अस्पताल में चल रहा इलाज; पुलिस ने वाहन चलकों से सावधानी बरतने की अपील – Seoni News




सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में दिवारा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल घंसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजेश बोरकर (30) और रमेश बोरकर (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक इलाज दिया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सुबह व्यस्त मार्ग पर फिसली बाइक, दोनों घायल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब दोनों युवक किसी काम से जा रहे थे। जिस स्थान पर बाइक फिसली, वहां वाहनों और लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर फिसलन या असंतुलन के कारण बाइक अनियंत्रित हुई होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी की अपील घंसौर थाना पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि बाइक फिसलने से दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।



Source link