सीधी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत: सुबह सड़क किनारे मिला शव, चालक फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस – Sidhi News

सीधी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:  सुबह सड़क किनारे मिला शव, चालक फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस – Sidhi News




सीधी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर सर्रा के पास गुरुवार को सड़क हादसे में युवक (41) की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ, एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दिनेश केवट (41), निवासी कोलदाहा के रूप में की गई है। हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे मिली, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत डायल 112 और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट भेज दिया गया। मामले को लेकर चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला ने बताया कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।



Source link