सीहोर में साहित्य का महाकुंभ,दो दिन गूंजेंगे शब्दों के सुर: शिवना साहित्य समागम 2026; साहित्यकार और आठ रचनाकार सम्मानित होंगे – Sehore News

सीहोर में साहित्य का महाकुंभ,दो दिन गूंजेंगे शब्दों के सुर:  शिवना साहित्य समागम 2026; साहित्यकार और आठ रचनाकार सम्मानित होंगे – Sehore News


सीहोर में हिंदी साहित्य, भाषा और संस्कृति के उत्सव शिवना साहित्य समागम 2026 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। दो दिवसीय यह आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक इंदौर–भोपाल बायपास स्थित क्रिसेंट रिसोर्ट एंड क्लब में होगा। देशभर के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कथाकार

.

समागम का उद्घाटन शनिवार सुबह 9:45 बजे सिद्धपुर सभामंडप में होगा। दिनभर सुबह 10:15 से शाम 5 बजे तक दो सभागारों में समानांतर 12 वैचारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में धर्म और साहित्य, सिनेमा और साहित्य, नई सदी की नई कविता, नई सदी की नई कहानी और पत्रकारिता की विश्वसनीयता जैसे विषयों पर मंथन होगा। दोपहर 1:15 से 2 बजे तक कु. चैन सिंह सभागार में पुस्तक लोकार्पण होगा।

शनिवार शाम 7 से 8:30 बजे तक लीजो हॉल में भव्य सम्मान समारोह होगा। इसके बाद 8:30 बजे से पारंपरिक भगोरिया नृत्य और रात्रिभोज का आयोजन रखा गया है।

शिवना साहित्य समागम 2026 शनिवार से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

दूसरा दिन: विमर्श, फाग और लोक रंगों के साथ समापन

रविवार को तीन सभागारों में पांच–पांच वैचारिक सत्र होंगे। डिबेट या न्यूज, राजनीति की डगर में फूल और कांटे, लघुकथाओं की मंडी में लघुकथा, चार धाम दर्शन और आदि आबादी की आवाज जैसे विषय चर्चा में रहेंगे। शाम 4 बजे फाग गायन, पारंपरिक भोजन और लोक नृत्य के साथ समापन समारोह होगा। शाम 5 बजे चाय और विसर्जन के साथ समागम का पटाक्षेप किया जाएगा।

आठ रचनाकारों को मिलेगा सम्मान

  • अंतरराष्ट्रीय शिवना सम्मान 2025: लीलाधर मंडलोई (आत्मकथा जब से आंख खुली है)
  • अंतरराष्ट्रीय शिवना सम्मान 2024: प्रभात रंजन (किस्सागराम), मनीष वैद्य (वांग छी)
  • शिवना कृति सम्मान 2025: मुकेश नेमा (इत्तू सी इरा), स्मृति आदित्य (अब मैं बोलूंगी)
  • शिवना कृति सम्मान 2024: प्रवीण कक्कड़ (दंड से न्याय तक)
  • शिवना नवलेखन पुरस्कार 2024: रश्मि कुलश्रेष्ठ (शेष रहेगा प्रेम), रुक्मा ओझा (आखिरी चाय)

साहित्य के शिखर पुरुषों की मौजूदगी

समागम में वरिष्ठ आलोचक डॉ. विजय बहादुर सिंह, कवि राजेश जोशी, पद्मश्री डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, संतोष चौबे और डॉ. प्रेम जनमेजय सहित कई बड़े नाम मंच साझा करेंगे।

रेडियो तरंगों पर भी गूंजेगा शिवना

इस आयोजन की कवरेज रेडियो कर्मवीर 90.0 एफएम करेगा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का यह सामुदायिक रेडियो आयोजन से साक्षात्कार और बाइट्स रिकॉर्ड कर श्रोताओं तक पहुंचाएगा।

शिवना साहित्य समागम का आयोजन यतींद्र मिश्र, यशपाल शर्मा, अखिलेश राय, मनीषा कुलश्रेष्ठ और ज्योति जैन की अगुवाई में किया जा रहा है। परामर्श समिति में प्रदेश और देश के कई वरिष्ठ साहित्यकार व साहित्यसेवी शामिल हैं।



Source link