Last Updated:
captain who scored centuries in ICC World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाकर धूम मचा दी. ब्रूक टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सिर्फ पहले खिलाड़ी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन दिग्गज कप्तानों के बारे में जिन्होंने अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कारनामा किया है.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दमदार शतकीय पारी खेली. इस तरह हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप की बात करें में इसमें कई बड़े दिग्गजों के नाम हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईसीसी वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दिग्गज कप्तानों के बारे में.
आईसीसी वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का नाम हमेशा पहले लिया जाएगा. ऐसा इस वजह से क्योंकि उन्होंने फाइनल में शतक ठोका था. पोंटिंग ने 2003 के विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ एक यादगार पारी खेली थी. उन्होंने जोहान्सबर्ग में नाबाद 140 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को 359 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिससे भारत के लिए जीत नामुमकिन हो गई.
इस लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का भी नाम शामिल है. भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल देव ने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसे क्रिकेट जगत कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने ये पारी तब खेली जब भारत 17 रन पर 5 विकेट खो चुका था, तब कप्तान कपिल देव ने नाबाद 175 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला. यह किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा विश्व कप में लगाया गया पहला शतक था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कप्तान के तौर पर आईसीसी वर्ल्ड कप में शतक लगाने खिलाड़ियों में सौरव गांगुली चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं. सौरव गांगुली ने साल 2003 विश्व कप में केन्या के खिलाफ 119 गेंद में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. गांगुली के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर ने भी मैच में 152 रन बनाए थे, जिससे टीम इंडिया ने मैच को 181 रनों से जीत दर्ज की थी.
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी आईसीसी विश्व कप में कप्तान के तौर पर शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं. एबी डिविलियर्स ने साल 2015 वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 66 गेंद में 162 रन कूट दिए थे, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका ने 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 257 रनों के बड़े अंतर जीता था.
वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड ने पहले विश्व कप (1975) के फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक शतक लगाया था. उन्होंने मात्र 85 गेंदों में 102 रन बनाए थे, जिससे उनकी टीम ने पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की.
इस लिस्ट में दिग्गज केन विलियमसन का भी नाम शामिल है. कप्तान के तौर पर विलियमसन ने साल 2019 के विश्व कप में शतक लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विलियमसन ने नाबाद 106 रन बनाए थे.