IPL से पहले मां दिउड़ी के दरबार में थाला, धोनी की सादगी ने जीता फैंस का दिल

IPL से पहले मां दिउड़ी के दरबार में थाला, धोनी की सादगी ने जीता फैंस का दिल


होमखेलक्रिकेट

IPL से पहले मां दिउड़ी के दरबार में थाला, धोनी की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Last Updated:

MS Dhoni visited Maa Deori Tample: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रांची स्थिति मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे. रांची शहर से ये मंदिर 60 किलोमीटर दूर है. एमएस धोनी की इस मंदिर से खास आस्था है. वह अक्सर पूजा अर्चना के लिए इस प्राचीन में आते हैं.

Zoom

एमएस धोनी आईपीएल से देओरी मंदीर दर्शन करने पहुंचे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले मां देउड़ी के दर्शन करने पहुंचे. रांची शहर से 60 किलोमीटर दूर मां देउड़ी मंदिर से धोनी की खास आस्था रहा है. धोनी अक्सर यहां माता के मंदिर में आशीवार्द लेने आते रहते हैं. आईपीए 2026 से पहले सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के आम लोगों के बीच पूजा-पाठ करते हुए दिख रहे हैं.

मंदिर में पूजा करने पहुंचे धोनी माथे पर लाल तिलक और हाथ में चुनरी लिए दिख रहे हैं. इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें नारियल दिया, जिसे धोनी ने माता को अर्पित किया. धोनी के इस सादगी भरे आस्था ने फैंस का दिल जीत लिया है.

मंदिर के 700 साल पुराने होने की है मान्यता

बता दें कि रांची में देउड़ी मंदिर को लेकर मान्यता है कि ये 700 साल प्राचीन है. माना जाता है कि धोनी जब कोई टूर्नामेंट खेलने बाहर जाते थे या फिर वापस लौटते थे तो वह माता देउड़ी के दर्शन करने जरूर पहुंचे थे. उसी पुराने आस्था के साथ अभी भी धोनी समय निकाल कर हाजिरी लगाने जाते रहते हैं. मां दिउड़ी के मंदिर में 16 भुजाओं वाली देवी काली की मूर्ति स्थापित है. जो करीब साढ़े तीन फुट ऊंची है. माना जाता है कि इस मंदिर की स्‍थापना करीब 1300 ई. में किया गया था.

सीएसके के लिए खेलते हैं धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. हाल ही में सीएसके के सीईओ ने कहा था कि धोनी पूरे सीजन के लिए मैदान पर उतरेंगे. बता दें कि धोनी ने पिछले सीजन में कहा था कि अगर वह पूरी तरह फिट रहे तभी वह आगामी सीजन में खेलेंगे, लेकिन सीईओ के ऐलान के बाद धोनी के फैंस में एक खुशी की लहर है कि सीएसके के लिए थाला एक बार फिर येलो जर्सी में दिखेंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link