बुरहानपुर के बाजार में PM मोदी के मुकुट की डिमांड, पिचकारियों की भी बढ़ी बिक्री

बुरहानपुर के बाजार में PM मोदी के मुकुट की डिमांड, पिचकारियों की भी बढ़ी बिक्री


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में होली के त्योहार के लिए बाजार सज चुके हैं, जहां लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकुट और पिचकारियां खूब पसंद आ रही हैं. बच्चों में फैंसी पिचकारियों की भी डिमांड है.

Burhanpur Market Holi: देश में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसको लेकर अब बाजार भी सजने लगे हैं. बुरहानपुर के सिंधी बस्ती क्षेत्र और फवारा चौक क्षेत्र में बाजार लग गए हैं. यहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकुट और पिचकारियों की सबसे अधिक डिमांड है. यहां पर बच्चे सबसे अधिक खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं. इस बाजार की खासियत है कि इस बाजार में 10 रुपए से लेकर तो 3000 रुपए तक पिचकरियां मिल रही हैं. फैंसी पिचकारियां सबसे अधिक लोगों को पसंद आ रही हैं.

दुकानदारों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को दुकानदार दीपक रामचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया की होली के पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं. इस बार बाजार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकुट और पिचकरियां लोगों को पसंद आ रही हैं. इनकी बाजार में सबसे अधिक डिमांड है. फैंसी पिचकरिया बच्चे सबसे अधिक खरीदना पसंद कर रहे हैं. इस बार हर्बल गुलाल की भी सबसे अधिक डिमांड है. यहां पर खरीदी करने के लिए लोग आ रहे हैं. यह बाजार सुबह 10:00 बजे से लेकर तो रात के 10:00 बजे तक खुला रहता है. इन क्षेत्रों में करीब 50 से अधिक दुकानें रंग गुलाल पिचकारियों की लगी है. जहां पर नई-नई वैरायटी की पिचकरियां बिक रही हैं.

40 साल पुराना है बाजार 
यह बाजार करीब 40 साल पुराना बताया जाता है. और यहां पर लोग खरीदी करने के लिए आते हैं. यहां पर मुकुट छोटा भीम सहित अन्य तरह के टैंक भी उपलब्ध हैं. जो लोगों को पसंद आ रहे है. इस बार लोग सबसे अधिक गुलाल की खरीदी कर रहे हैं. और यहां पर गुलाल बिना केमिकल का मिल रहा है. इसलिए लोग खरीदी करने के लिए आ रहे हैं और यह जिले का सबसे सस्ता बाजार भी माना जाता है. जहां पर 10 रुपए में भी पिचकारी मिल जाती है.



Source link