विक्टोरिया अस्पताल से एचपीवी टीकाकरण अभियान: जबलपुर में 14 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण – Jabalpur News

विक्टोरिया अस्पताल से एचपीवी टीकाकरण अभियान:  जबलपुर में 14 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण – Jabalpur News




बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शनिवार को विक्टोरिया अस्पताल से शुरू किया गया। अभियान के पहले चरण में 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। अभियान के शुभारंभ पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक चरण में जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा प्रमुख कैंसर है, जिसके बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी माध्यम है। यह टीकाकरण इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्षीय बच्चियों को अनिवार्य रूप से यह टीका लगवाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने इस अभियान को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इस टीके की एक खुराक का बाजार मूल्य 5 हजार रुपए से अधिक है, जिसे अब भारत सरकार द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टीकाकरण अगले तीन महीने तक कुल 13 स्थानों पर किया जाएगा। इनमें सेठ गोविंद जिला चिकित्सालय, रानी दुर्गावती चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल रांझी, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर, मोती नाला प्रसूतिका गृह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनागर, बरगी, शाहपुरा, पाटन, मंझोली, कुंडम और सिहोरा शामिल हैं।



Source link