इंग्लैंड के लिए ब्रह्मास्त्र है ये खिलाड़ी, नॉकआउट में भारत के लिए बन सकता है खतरा

इंग्लैंड के लिए ब्रह्मास्त्र है ये खिलाड़ी, नॉकआउट में भारत के लिए बन सकता है खतरा


होमखेलक्रिकेट

इंग्लैंड के लिए ब्रह्मास्त्र है ये खिलाड़ी, भारत के लिए बन सकता है खतरा

Last Updated:

Will Jacks 4th time POTM in T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है. लीग स्टेज में लड़खड़ाने के बाद इंग्लैंड ने सुपर-8 में दमदार वापसी की और अपने तीनों मैच जीतकर टेबल में टॉप पर रही. इंग्लैंड की इस सफलता में टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है. विल जैक्स इंग्लैंड के लिए अब तक चार बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं.

Zoom

विल जैक्स चौथी बार बने प्लेयर ऑफ द मैच

कोलंबो: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में अपने सभी तीनों मैच जीतकर टेबल में टॉप पर रही. हालांकि, इंग्लैंड के लिए इस पूरे टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच आसान नहीं रहा है, लेकिन किसी ना किसी तरह वह जीत तक पहुंच ही गई है, लेकिन इंग्लैंड की इस जीत में एक खिलाड़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. ऐसे में अब नॉकआउट दौर से पहले उसी खिलाड़ी ने इंग्लिश टीम के लिए हुंकार भड़ी है.

ये कोई और नहीं बल्कि, इंग्लैंड के लिए बैक टू बैक प्लेयर ऑफ द मैच रहे विल जैक्स हैं. सुपर-8 के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद विल जैक्स ने कहा कि टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन ‘हैरी ब्रूक युग’ की शुरुआत है, जो शांत और स्पष्ट मानसिकता के साथ खेलती है.

टी20 विश्व कप से पहले मुश्किल में थे ब्रूक

टी20 विश्व कप से पहले ब्रुक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसकी शुरुआत एशेज में निराशाजनक प्रदर्शन से हुई और उसके बाद वेलिंगटन में एक नाइटक्लब के बाउंसर के साथ नशे में हुई झड़प के बाद उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाकर इंग्लैंड को एक मैच शेष रहते सेमीफाइनल में जगह दिला दी. इसके बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को भी हराया.

जैक्स से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लग रहा है कि ‘बैजबॉल’ के अच्छे दिन वापस आ गए हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह हैरी ब्रूक का युग है. वह हमारे सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैं. मुझे लगता है कि यही वह चीज है जिस पर हम वास्तव में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने (ब्रुक) हमें एक निश्चित तरीके से खेलना सिखाया है और मुझे लगता है कि उनकी कप्तानी में माहौल शानदार है.’’

चार बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं ब्रूक

चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले जैक्स ने कहा, ‘‘सभी देख सकते हैं कि हम खेल का भरपूर आनंद ले रहे हैं हैं और खेल को सही तरीके से खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि यही कारण है कि हमें सफलता मिली है. हमने सात में से छह मैच जीते हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर अच्छा खेलना चाहते हैं लेकिन हम इससे निराश भी नहीं हैं कि हमने अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेला है क्योंकि हम जीत रहे हैं. यही टी20 क्रिकेट है, यही पेशेवर खेल है. हमारी टीम जानती है कि हमें क्या करना है.’’

जैक्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने महत्वपूर्ण क्षणों में शांत और संयमित रहकर अच्छा प्रदर्शन किया है और परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठाया है.’’ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जैक्स को ‘सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर’ करार देते हुए कहा, ‘‘विल जैक्स ने साबित कर दिया है कि वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं. मुझे पता है कि उन्होंने लंबे समय से ऐसा नहीं किया है, लेकिन वह इसमें काफी माहिर हैं.’’



Source link