उमंग सिंघार दिव्यांग से मिले, माला पहनाई: धार में कार से उतरकर बात की, समस्या सुनकर मदद करने का आश्वासन दिया – Dhar News

उमंग सिंघार दिव्यांग से मिले, माला पहनाई:  धार में कार से उतरकर बात की, समस्या सुनकर मदद करने का आश्वासन दिया – Dhar News




धार में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने कार्यालय पर एक दिव्यांग युवक चिंटू भाटी से मुलाकात की। सिंघार ने कार से उतरकर उसकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को तत्काल मदद के निर्देश दिए। शनिवार को सिंघार अपने धार स्थित कार्यालय में आमजन की समस्याएँ सुन रहे थे। इस दौरान दूर-दूर से लोग उनसे मिलने पहुँचे थे। वे संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को त्वरित समाधान के निर्देश दे रहे थे। सिंघार जीराबाद में आयोजित भगोरिया हाट में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। जैसे ही वे कार में बैठकर निकलने लगे, एक कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि दिव्यांग युवक चिंटू भाटी उनसे मिलना चाहता है। यह सुनते ही सिंघार तुरंत कार से उतरे और चिंटू भाटी के पास पहुंचे। चिंटू भाटी ने हार से उनका स्वागत किया। उमंग सिंघार ने हार पहनकर उसका अभिवादन स्वीकार किया और हालचाल पूछा। चिंटू ने बताया कि उसके पैर की नस में गंभीर परेशानी है, जिससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। उसने इलाज और एक विशेष मशीन की आवश्यकता बताई। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तत्काल कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि दिव्यांग युवक की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा और मशीन उपलब्ध कराने को कहा। सिंघार ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करना उनका दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। यह जानकारी प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।



Source link