कोर्ट से केजरीवाल बरी, ‘आप’ ने फैसले का स्वागत किया: मऊगंज में पार्टी उपाध्यक्ष बोले- राजनीतिक फायदे के लिए किसी की छवि बिगाड़ना गलत – Mauganj News

कोर्ट से केजरीवाल बरी, ‘आप’ ने फैसले का स्वागत किया:  मऊगंज में पार्टी उपाध्यक्ष बोले- राजनीतिक फायदे के लिए किसी की छवि बिगाड़ना गलत – Mauganj News


मऊगंज में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के शराब मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत का स्वागत किया है। पार्टी नेताओं ने इस फैसले को ‘सत्य और न्याय की जीत’ करार दिया है।

.

शनिवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने कहा कि अदालत के इस निर्णय से देश की न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा और बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी नेता पर लगे आरोपों का अंतिम फैसला सिर्फ कोर्ट ही करता है और लोकतंत्र में न्यायपालिका ही सबसे ऊपर है।

राजनीति में छवि खराब करने पर चिंता

उमेश त्रिपाठी ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए किसी की छवि बिगाड़ना गलत है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने सभी से अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात कही।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस फैसले से साफ हो गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। नेताओं ने आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर और मजबूती से काम करने का संकल्प लिया।



Source link