ग्वालियर में महिला वकील को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील वीडियो: मोहिनी और सोनी नाम से बनी आईडी से आते हैं मैसेज-वीडियो, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर – Gwalior News

ग्वालियर में महिला वकील को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील वीडियो:  मोहिनी और सोनी नाम से बनी आईडी से आते हैं मैसेज-वीडियो, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर – Gwalior News




ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला वकील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट, पोस्ट और वीडियो भेजकर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:45 बजे उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर “mohini32143” नाम की आईडी से अश्लील चैट और आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। इस पर उसने तत्काल पुलिस की आपात सेवा डायल 112 पर शिकायत की। डायल 112 के स्टाफ ने उसे साइबर सेल से संपर्क कराया, जहां से आश्वासन दिया गया कि संबंधित आईडी को ट्रेस कर जानकारी दी जाएगी, लेकिन आगे कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को फिर उसी नाम की आईडी से अश्लील चैट और वीडियो भेजे गए। परेशान होकर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद बदली आईडी महिला ने बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी कुछ समय शांत रहा, लेकिन फिर “सोनी तोमर” नाम से नई आईडी बनाकर 30 दिसंबर 2025 और 7 जनवरी 2026 को दोबारा अश्लील फोटो और चैट भेजे। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक मैसेज आने लगे। मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने आखिरकार क्राइम ब्रांच थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट दोनों इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन्हें कहां से संचालित किया जा रहा है और इनके पीछे कौन व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link