ड्राई, चाशनी वाली गुझिया तो खूब चखी, इस होली पर फ्लेवर वाली ट्राई करें, रेट ₹2000 kg

ड्राई, चाशनी वाली गुझिया तो खूब चखी, इस होली पर फ्लेवर वाली ट्राई करें, रेट ₹2000 kg


Last Updated:

Holi Flavored Gujiya: होली पर हर घर में महिलाएं गुझिया बनाती हैं. लेकिन, बहुत सी कामकाजी महिलाएं ऐसा नहीं कर पातीं. ऐसे में उनके लिए रीवा के बाजार में पारंपरिक ड्राई और चाशनी वाली गुझियों के साथ-साथ फ्लेवर वाली गुझिया उपलब्ध है. इस बार इस गुझिया की खूब डिमांड है. इसकी अधिकतम कीमत 2000 रुपये किलो तक है.

Rewa News: होली का त्योहार तरह-तरह के पकवानों का स्वाद अपने साथ लेकर आता है. विंध्य क्षेत्र की होली पर बनने वाले बघेली व्यंजन के साथ-साथ हर घर में गुझिया भी बनाई जाती है. हालांकि, बहुत सी कामकाजी महिलाएं घर पर गुझिया नहीं बना पातीं. ऐसे में उनके लिए रीवा के बाजार में पारंपरिक ड्राई और चाशनी वाली गुझियों के साथ-साथ फ्लेवर वाली गुझिया उपलब्ध है.

होली आते ही रीवा की गलियों में मिठास घुलने लगती है. हर घर में गुझिया की खुशबू बिखरने लगती है. इस बार रीवा की पारंपरिक चाशनी और ड्राई गुझिया के साथ फ्लेवर वाली गुझिया भी लोगों को खूब लुभा रही है. बाजार में अलग-अलग स्वाद की गुझिया की मांग बढ़ गई है. लोग खासकर वकलावा, मैंगों और पान फ्लेवर की गुझिया को बहुत पसंद कर रहे हैं और इन्हें बड़े चाव से खरीद रहे हैं.

गुझिया के इतने फ्लेवर
रीवा में गोप स्वीट्स के संचालक नितेश ठरवानी का कहना है कि रीवा की ड्राई और चाशनी वाली गुझिया तो हर साल बिकती ही है, लेकिन इस बार फ्लेवर वाली गुजिया ने सबका ध्यान खींचा है. बाजार में केसर, चॉकलेट, पान, मैंगो, वकलावा और कोकोनट फ्लेवर की गुझिया मिल रही हैं, जिन्हें लोग खास पसंद कर रहे हैं.

रीवा में इन गुझियों की धूम
रीवा की होली गुझिया के बिना अधूरी लगती है. इस बार चाशनी और ड्राई गुझिया के साथ फ्लेवर वाली गुझिया भी लोगों की पहली पसंद बन रही है. मिठाई बाजार में पारंपरिक और नए फ्लेवर वाली गुझिया की जबरदस्त डिमांड है. होली और गुझिया का रिश्ता सदियों पुराना है. रीवा में पारंपरिक रूप से दो तरह की गुझिया बनाई जाती है, एक ड्राई गुझिया और दूसरी चाशनी वाली गुझिया. ड्राई गुझिया में खोए और मेवों का भरावन होता है, और इसे बिना चाशनी में डाले तला जाता है. वहीं, चाशनी वाली गुझिया तलने के बाद शक्कर की चाशनी में डुबोई जाती है, जिससे यह अधिक मीठी और रसीली बनती है. लेकिन, इस बार फ्लेवर गुझिया की धूम है.

जानें दो गुझिया का रेट
इस बार साधारण गुझिया 500 रुपए किलोग्राम है. वहीं फ्लेवर वाली गुझिया के दाम 800 से 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक हैं. सबसे महंगी गुझिया वकलावा गुझिया है, जो 2000 रुपए प्रति केजी में बिक रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link